भवानी
शब्द - भवानी
तू तो मैया भवानी है,
तेरी प्राचीन कहानी है।
अपने शस्त्रों का कर प्रहार,
से करती दुष्टों का है संहार।
मां भक्त तेरी तो दीवानी है,
तू ही तो मां दुर्गा भवानी है।
बहुत ही दयालु हो जगदंबे,
भक्त तुझे कहते हैं अंबे अंबे।
इस जग में तू ही निराली है।
तू ही तो मां दुर्गा भवानी है।
सदा कृपा बरसाती है मां,
अपनी आंचल में छुपाती है।
अंतर मन की पीड़ा बतानी है
हे जगदंबे दुर्गा तू ही भवानी है।
तेरे पावन चरणों में जल चढ़ाना है,
अपने जीवन की बगिया सजानी है।
श्रद्धा सुमन का फूल हमें चढ़ता है
हे जगदंबे दुर्गा तू ही मां भवानी है
।
डॉ. इन्दु कुमारी
मधेपुरा बिहार
Mohammed urooj khan
18-Oct-2023 05:25 PM
👌👌👌
Reply
Punam verma
17-Oct-2023 07:54 AM
Nice👍
Reply
KALPANA SINHA
17-Oct-2023 01:46 AM
amazing poem
Reply