Add To collaction

दुआओं का असर जरूर होता है

दुआओं का असर जरूर होता है

जिंदगी की राह पर चलने वाले लोगों
अनेक चुनौतियाँ तेरी राह देख रही है
हमारे लक्ष्य की राह में अनेक कांटे
पग पग पर बिछा हुआ है
अगर मिल जाएं अनेक लोगों की दुआ
तो राह की कांटे भी फूल जैसे लगते है।
सूर्य देव की रोशनी से आकाश में
चांद और तारे चमकते हैं
सूर्य देव का ही मेहरबानी है
मां धरती में उजाला होता है
अगर भवसागर पार जाना है तो
माता पिता और गुरु जी की दुआ ले ले
दुआओं का असर जरूर होता है।
छल का श्रृंगार करके झूठ इतराता है
सत्य की सादगी को कहा समझ पाता है
नदिया बीच मछली प्यासी
यह शब्द लगता है अचरज भारी
कुछ पल ही सही,सत्संग कर लें प्यारें
दुआओं का असर जरूर होता है।
जो जन्म दिया है तुम्हें उससे कुछ नही छुपाओ
 हाथ फैलाना है तो,प्रभु जी के आगे फैलाओ
बाल न बांका कर सके कोई
जो जग वैरी होय
दुआओं का असर जरूर होता है।

नूतन लाल साहू

   5
2 Comments

Gunjan Kamal

10-Nov-2023 05:34 AM

👏👌

Reply

Varsha_Upadhyay

05-Nov-2023 10:06 PM

Nice 👍🏼

Reply