दीपावली
आज दीपावली त्यौहार है
मन मंदिर में उच्च विचार और उत्साह का
सुंदर दीप जला लें सज्जनों
शोक और क्षोभ से मुक्ति मिलेगी
प्राणों में होगा नव ऊर्जा का संचार
आज दीपावली त्यौहार है।
जाग जाग जाग नर नारी
निराशा को त्याग,आशाओं का बनो पुजारी
जीवन में अगर सफलता की चाह है तो
ज्ञान का दीप जला लें मन मंदिर में
आज दीपावली त्यौहार है।
क्षण भंगुर है भौतिकता का सुख
निज आत्मा का तू उद्धार कर
भाग रहा है मन इधर उधर
प्रेम का दीपक जला लें घर परिवार में
आज दीपावली त्यौहार है।
मां लक्ष्मी से ही घर में खुशियाली है
मां लक्ष्मी से ही घर परिवार में हरियाली है
मां लक्ष्मी हर जगह समाई है
जिसके पास मां लक्ष्मी है,वो धन्य है
आज मां लक्ष्मी को बुलाने का शुभ अवसर है
आज दीपावली त्यौहार है।
मानवीय रिश्तों में रस घोलकर
जीवन की बगियां को सजा लो सज्जनों
तारों सा चमका सकते हो
फूलों सा महका सकते हो
कुछ भी असंभव नही है जग में
आज दीपावली त्यौहार है।
नूतन लाल साहू
Gunjan Kamal
13-Nov-2023 09:13 PM
👌👏
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
13-Nov-2023 07:58 AM
खूबसूरत भाव और संदेश देती हुई रचना
Reply
Reena yadav
12-Nov-2023 11:04 PM
👍👍
Reply