सरगम
संगीत के सात स्वरों में,
समाहित है संसार।
कण-कण में सरगम का गुंजन,
स्वर धुन की झंकार।
जीवन मधुर बनाए सरगम,
जिंदगी संगीत है।
ईश्वर से मिलन है सरगम,
आत्मिक संगीत है।
हर धुन में बजता सप्तक सुर,
जीवन राग संगीत।
जीत-हार में मधुर राग है,
दुख में विकल संगीत।
कोरे कागज की खड़-खड़ में,
लिखावट में संगीत।
कागज कलम स्याह स्याही,
अक्षर-अक्षर संगीत।
स्मित हंसी खनक में संचित,
चैन सुकून है गीत।
विरह में व्याकुल विरहिन मन,
व्यथित विकल संगीत।
नदियों की बहती कल-कल में,
परहित राग संगीत।
मलय समीरण की सरसर में,
प्राण सांस संगीत।
जड़ चेतन स्थावर जंगम,
रक्त-विरक्त संगीत।
मौत का गमगीन है मंजर,
भव सागर मुक्ति गीत।
सात सप्तक सात स्वरों का (सा रे ग म प ध नि),
प्रकृति मधुर संगीत।
चराचर में मधुर धुन संगम।
"श्री" सात सुर संगीत।
स्वरचित-सरिता श्रीवास्तव "श्री"
धौलपुर (राजस्थान)
Shashank मणि Yadava 'सनम'
14-Nov-2023 08:15 AM
सुन्दर सृजन
Reply
Gunjan Kamal
13-Nov-2023 06:48 PM
👏👌
Reply
Reena yadav
13-Nov-2023 05:40 PM
👍👍
Reply