Add To collaction

आशा -02-Dec-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 02/12/2023
आशा

श्वास हमारे तन को जीवित रखता है, 
आशा मन में विश्वास जगाती हैं।
जहां नहीं होती आशा वहां
ज़िंदगी दूभर हो जाती है।

जीने के लिए जिस प्रकार 
आवश्यकता सांस की,
उसी प्रकार खुश रहने के लिए 
आवश्यकता आशा और विश्वास की।

जब तक आशा मन में होगी, 
परिश्रम मानव कर पाएगा।
निराशा मन में आते ही
टूटकर वह बिखर जाएगा।

आशा का होना फलदायी होता है,
जीवन भर देता संतुष्टि  
दृढनिश्चय से पूर्ण होता है।

आशा का दामन कभी न छोड़ो
यही जीवन का आधार है
अंधकार में प्रकाश है 
तन में स्वस्थ श्वास है।।

शाहाना परवीन "शान"...✍️

   4
1 Comments

Gunjan Kamal

03-Dec-2023 06:43 PM

👌👏

Reply