Amit Ratta

Add To collaction

औरत का जीवन .. एक कसौटी -11-Dec-2023

औरत का जीवन .. एक कसौटी


यूँ तो कोख में ही हो जाती है भ्रूणहत्या
पैदा हो जाए तो तानो से मरती है औरत
करती है पल पल मुश्किलों का सामना
रोज नए इम्तिहान से गुजरती है औरत।।

मायके वाले कहते हैं उसको धन पराया
ससुराल में बेगानी जाई बताई जाती है
दो घर सँवार के भी पहचान नही होती
किसी की बेटी बीबी बहु बताई जाती है।।

दरिंदों का डर घर से निकलना मुश्किल
मनचलों के चलते पढ़ाई छूट जाती  है
कभी रिश्तेदार ही निकलते बलात्कारी
रहकर के खामोश अंदर से टूट जाती है।।

कभी तेजाब से जला देता है कोई उसे
तो कभी वो दहेज की बलि चढ़ जाती है
कभी चाकुओं से गोद देता है सिरफिरा
कभी अपनो को बचाने में मर जाती है।।

मां बनती तो होता नया जन्म उसका
रात रात जागके परवरिश करती है वो
बच्चे बड़े होकर छोड़ आते हैं बृद्धाश्रम
एक जीवन मे कितनी बार मरती है वो।।
                      अमित रत्ता
           अम्ब ऊना हिमाचल प्रदेश

   27
4 Comments

बहुत ही सुंदर

Reply

Rupesh Kumar

11-Dec-2023 06:32 PM

शानदार

Reply

Sushi saxena

11-Dec-2023 01:28 PM

V nice

Reply

Amit Ratta

11-Dec-2023 01:43 PM

🙏🙏 जी आभार

Reply