Dilawar Singh

Add To collaction

हकीकत - लेखनी प्रतियोगिता -13-Dec-2023

हकीकत


आकाश में उड़ना 

  पर कदम जमीन पर रखना

   हमने ऊंचा उड़ने वालों को

 गिरते हुए देखा हैं


सूखा पड़ने पर

      बाढ़ का इंतजाम भी रखना 

       हमने बेमौसम होने वाली 

बरसात को देखा है


दूसरों से ज्यादा 

     खुद पर यकीन रखना 

                          हमने मौसम की तरह 

रंग बदलते लोगों को देखा है


रफ्तार पर अपना 

पूरा नियंत्रण रखना 

             हमने पलक झपकने से पहले 

परखच्चो को उड़ते हुए देखा है


        जमीन पर जो रब है माता-पिता 

           उनको सदा खुश रखना 

     हमने तन्हाई में रोते बिलखते 

 खुदा को देखा है


🙏🙏🙏🙏

दिलावर सिंह 

#प्रतियोगिता हेतु 


   26
5 Comments

सुन्दर सृजन

Reply

Rupesh Kumar

13-Dec-2023 10:15 PM

V nice

Reply

Varsha_Upadhyay

13-Dec-2023 06:38 PM

Nice

Reply