Add To collaction

कोई भी दिन अशुभ नही होती है

कोई भी दिन अशुभ नही होती है

मन में संशय कभी भी न रखें
बस आगे आगे बढ़ते रहें
बदलते हुए वक्त से कदम मिलाकर चलो
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
हर दिन होती है इम्तिहान की घड़ी
आगे बढ़ना ही है कर्तव्य हमारा
उठो जागो रुको न तुम
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
ये सपनों की दुनिया है प्यारें
हमें जाना है सात समंदर पार
नई उम्मीदें नया संकल्प लेकर चलो
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
हर थाल में दीपक नही जलता है
हर सीप में मोती नही मिलता है
मन सागर में नित्य नए फूल खिलाओ
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
तुम स्वतंत्र हो तुम आजाद हो
दबाव तुम पर कोई नही है
संकट के आगे तुम्हें झुकना नही है
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।
हालात तुम्हारी कैसी भी हो
प्रगति की राह पर चलते रहो
दैव दैव तो आलसी पुकारे
आगे आगे बढ़ते चलो
कोई भी दिन अशुभ नही होती है।

नूतन लाल साहू

   27
5 Comments

Varsha_Upadhyay

22-Dec-2023 05:31 PM

V nice

Reply

Rupesh Kumar

22-Dec-2023 04:05 PM

V nice

Reply

Gunjan Kamal

22-Dec-2023 02:40 PM

👏👌

Reply