लेखनी कहानी -08-Jan-2024
विषय :- खाली पन्ना
ठहर सा गया ,जिंदगी का हर पन्ना।
पलट कर देखूं तो भी खाली है ,
ना पलट कर देखू तो भी खाली है।
सोचा कुछ तो लिखा जाए,
इन खाली पन्नों को भरा जाए ।।
अपने अल्फाजों को ,इन पर व्यक्त किया जाए।
जो ही कलम उठाई पन्ने ने भी आवाज लगाई ,
कुछ पल खाली हमें भी रहने दो
अपने अल्फाजों को, अपने तक ही रहने दो
इस भीड़ से भरी दुनिया में ,कुछ क्षण अकेला हमें भी रहने दो।।
......रबिना विश्वकर्मा (उत्तर प्रदेश)
Sushi saxena
16-Jan-2024 09:38 PM
Nice
Reply
Pranav kayande
09-Jan-2024 04:38 AM
amazing
Reply
Gunjan Kamal
08-Jan-2024 07:49 PM
👏👌
Reply