राम राज्य का चलन
पूर्णिका _ राम राज्य का चलन।
बन गया है मंदिर श्रीराम का अब प्रभु दर्शन हो पाएगा।
प्रतिष्ठित हुए भगवान अब राम राज्य चलन हो पाएगा।
न रहेगा यहां अब भूखा कोई मिलेगा न कही रोता कोई।
प्रेम और भक्ति भाव से भक्तो का राम भजन हो पाएगा।
ऊंचा होगा नाम देश का फैलेगी कृति कोने कोने विश्व में।
समृद्ध होगा सनातन देश दुश्मनों का समन हो जायेगा।
बढ़ेगा ज्ञान विज्ञान विकाश धारा पार लगेगी नैया किनारा।
होगी सुख शांति समृद्धि राष्ट्र राम चरणों नमन हो जायेगा।
बन गई अयोध्या स्वर्ग से बढ़के बस गए कोटी देवता यहां।
सरजू की धारा बहे कलकल राम माथे चन्दन हो जायेगा।
श्याम कुंवर भारती
बोकारो झारखंड
Rupesh Kumar
23-Jan-2024 07:39 PM
Nice one
Reply
Varsha_Upadhyay
23-Jan-2024 05:12 PM
बहुत खूब
Reply
Gunjan Kamal
23-Jan-2024 03:00 PM
👏👌
Reply