लेखनी प्रतियोगिता -24-Jan-2024 राष्ट्रीय बालिका दिवस
शीर्षक = राष्ट्रीय बालिका दिवस
आज हम इस लेख के माध्यम से बालिका दिवस के बारे में जानेंगे की ये आखिर क्यू और किस उपलक्ष्य में मनाया जाता है इसका उद्देश्य क्या है?
बालिकाओं व महिलाओं के खिलाफ होने वाले अनेको अपराधों से उन्हें बचाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 से हुई। पहली बार महिला बाल विकास मंत्रालय ने 24 जनवरी 2008 में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया था।
बालिका दिवस को 24 जनवरी के दिन मनाने की एक खास वजह है। इस दिन का नाता देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा है। इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। देश की बेटी के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने को उपलब्धि को प्रतिवर्ष याद करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण माना गया।
देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए यह दिन मनाते हैं। इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य है।
प्रतिवर्ष बालिका दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। 2021 में बालिका दिवस की थीम 'डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी' थी। 2024 की थीम अभी सामने नही आयी है
बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, भ्रूण हत्या उनमे रखा जाने वाला भेद भाव, उन्हें शिक्षा न देना इन सब चीज़ो के प्रति जागरूकता लाने के लिया मनाया जाता है
जिसका असर अब हमें कही हद तक देखने को भी मिल रहा है अब हर क्षेत्र में लड़कियों ने अपनी जगह बना ली है हवाई जहाज से लेकर राकेट उडाने तक उन्होंने हर जगह महारत हासिल कर ली है
इन्ही सब के साथ अपने लेख को पूर्ण करता हूँ
समाप्त....
प्रतियोगिता हेतु.....
Gunjan Kamal
25-Jan-2024 12:10 AM
लाजवाब प्रस्तुति
Reply
Milind salve
24-Jan-2024 11:39 PM
Nice one
Reply
GUDDU MUNERI
24-Jan-2024 11:16 PM
Nice
Reply