गणतंत्र दिवस -26-Jan-2024
कितने ही शहीद हुए लहू कितनो ने बहाया है
सदियों की गुलामी बाद ये शुभ दिन आया है
बड़ी मुश्किल से तिरंगा निशान मिला हमको
लड़ी लम्बी लड़ाई तब संविधान मिला हमको।।
याद करो उनको तुम थोड़ी आंखे नम कर लो
उन महान सपूतों को तुम आज नमन कर लो
जिनकी बदौलत है अब सम्मान मिला हमको
लड़ी लम्बी लड़ाई तब संबिधान मिला हमको।।
मजबूर हुए भागने को दुश्मन को धूल चटाई है
कभी न पीठ दिखाई थी गोली सीने पे खाई है
उनकी बदौलत भारत देश महान मिला हमको
लड़ी लम्बी लड़ाई तब सम्बिधान मिला हमको।।
है नमन विरांगनाओं को जिन्होंने पुत्र बार दिए
देश की खातिर जिन्होने मंगलसूत्र उतार दिए
तब जाकर है आजाद हिंदुस्तान मिला हमको
लड़ी लम्बी लड़ाई तब संबिधान मिला हमको।।
अमित रत्ता
अम्ब ऊना हिमाचल प्रदेश
Mohammed urooj khan
27-Jan-2024 06:52 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Reyaan
26-Jan-2024 10:22 PM
Very nice
Reply
Alka jain
26-Jan-2024 10:02 PM
V nice
Reply