Add To collaction

गणतंत्र दिवस

शीर्षक गणतंत्र दिवस

आज मैं आप सभी को 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वागत करता हु। मैं हमारे भीमराव अम्बेडकर जी के चरणों में,सरस्वती जी के चरणों में,गुरुजनों के चरणो में नमन करता हू। आज हम सभी अपने देश का 75 वा गणतंत्र दिवस बना रहे हैं ,आज ही के दिन हमारे देश को संविधान मिला था । हमारा संविधान लिखित एवम निर्मित संविधान है। संविधान के आने के बाद हम सभी को अपना अधिकार के बारे में पता चला ,संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी थे जिन्होंने संविधान समिति के सदस्यों के बीच में रहकर उनकी रजामंदी द्वारा लिखा। आज का मानव को कोई ठग नही सकता यदि कोई ऐसे करते हैं तो वह मानव उसके विरोध में अपने करीब के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कर सकता है और यह हमारा हक है ,हमारा अधिकार है जो संविधान से मिला है।

आज का मानव देश में उन्नति ला रहा है,तरक्की कर रहा है,अच्छा पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहा है। हम भारत देश के निवासी है और हमे अपने देश की तरक्की में गर्व महसूस होना चाहिए,आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम उस तिरंगे को भी सलाम करते हैं जो हमारे देश की आन बान और शान है।

और हम उन वीर शहीदों को भी सलाम करते हैं जिन्होंने हमारे देश की आजादी के खातिर अपने प्राण त्याग दिए ,हमारे देश के खातिर कुर्बान हो गए।

हमेशा हमे एक बात याद रखना है हमारा देश आज़ाद है,आजाद था और आजाद ही रहेगा चाहे उसके लिए हम जिंदा रहे या ना रहे।

और हम अपने आप से ,अपने देश से वादा करते है की जब तक हम जी रहे हैं तब तक संविधान के नियमो का पालन करेंगे।

और जो लोग राह भटक गए है उन्हे रास्ता दिखायेंगे ,उनका मार्गदर्शन करेंगे।

Priyanshu choudhary

#प्रतियोगिता हेतु

   27
5 Comments

Mohammed urooj khan

30-Jan-2024 11:51 AM

👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Khushbu

26-Jan-2024 10:34 PM

Nice one

Reply

Alka jain

26-Jan-2024 09:57 PM

V nice

Reply