Vinita gupta

Add To collaction

तिरंगा




🌹 जय मां शारदे🌹
 नमन 

    विद्या -गीत
⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️
आज धरा पर हैं लहराता, अपनी शान तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता , अपनी शान तिरंगाll

राष्ट्र धर्म पालन करने हित ,कसमें खाई हमने 
मस्तक ऊँचा रखने के हित ,रस्म निभाई हमने 
विश्व गुरु है सदा कहाता ,अपनी आन तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता ,अपनी शान तिरंगा ll

दुश्मन को ललकारा हमने, किया सिंह सा गर्जन, 
पर्वत की चोटी पर हमने, किया शंभु सा नर्तन ,
रहा अग्रणी सदा जगत मे, अपनी मान तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता, अपनी शान तिरंगा ll

राम कृष्ण की जन्मभूमि यह ,सीता मैया सी नारी ,
गौतम बुद्ध हुए शरणागत, त्याग तपस्या की भारी ,
चारों दिश में है फहराता , अपनी जान तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता,अपनी शान तिरंगा ll

चंदन है इस देश की माटी ,गंगा का पावन जल है ,
मीरा और कबीर की वाणी,जल यमुना का निर्मल है ,
विविध धर्म के ध्वज बतलाता, अपनी बान तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता, अपनी शान तिरंगा ll

अंतरिक्ष में रखे कदंब तो ,जग में नाम कराया, 
चंद्रयान तृतीय को हमने, चंदा तक पहुँचाया ,
मान और सम्मान दिलाता, अपनी शान तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता, अपनी शान तिरंगा l 



⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️
विनीता गुप्ता, स्वरचित मौलिक छतरपुर मध्यप्रदेश




   19
7 Comments

Mohammed urooj khan

27-Jan-2024 06:55 PM

👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

बेहतरीन और खूबसूरत रचना

Reply

Madhumita

26-Jan-2024 10:49 PM

Very nice

Reply