Add To collaction

काशी

1- काशी नगरी धर्म की, यहाँ अठासी घाट।

    दो घाट मुक्तिधाम के, मुर्दे जोहे बाट।।

2- काशी मोक्ष धाम है, शिव-शक्ति करें वास।
    पावन सुरसरिता बहे, देवगणों का वास।।

3- विश्वनाथ मंदिर यहाँ, अर्पित भोलेनाथ।
     शिव-शक्ति एक साथ हैं, बाबा काशीनाथ।।

4- शक्ति रूप माँ भगवती, शिव शोभित वामांग।
    शिव नगरी है धर्म की, कहते हैं वेदांग।।
     
5- आनंदाश्रु हरि गिरे, बिंदु सरोवर रूप।
     स्नान कर दर्शन करे, विश्वनाथ स्वरूप।।

6- काशी विद्या की नगरी, प्राचीन विख्यात।
    वेदों में उल्लेख है, ग्रन्थों से है ज्ञात।।

7- गंगा तट काशी बसी, स्थिर नोक त्रिशूल।
    काशी पाप विनाशिनी, मुक्ति धाम का मूल।।

8- भैरव गण हैं शम्भु के, हैं यहाँ कोतवाल।
    शिव रुधिर उत्पन्न हुए, बटुक व भैरव काल।।

9- काशी में आसन जमा, कबीर दे संदेश।
    मालिक सबका एक है, भव भजे कई वेश।।

10- पान बनारस खास है, खाते हैं सब चाव।
      साड़ी प्रिय बनारसी, पहने नगरी गांव।।

11- विश्व भर से लोग यहां, आते हैं हर साल।
      वैदिक भाषा सीख के, फलसिद्धि भरे थाल।।

12- मधुर स्वभाव जन बसे, बनारसी कहलाय।
      बुद्धि ज्ञान के तेज हैं, अभिनेता बन जाय।।

13- काशी शिव का नगर है, राजा भोलेनाथ।
      दुनिया में प्रसिद्ध हैं, बाबा विश्वानाथ।।

14- शिव के दर्शन के लिए, आते भक्त हजार।
      खास दिन सोमवार है, भक्तों की भरमार।।

15- दुनिया में प्रसिद्ध है, वंदन गंगा मात।
      सुबह-शाम हो आरती, घाट-घाट विज्ञात।।

16- तुलसी नामक घाट है, चार मील का घाट।
       अंदर चौरासी बसे। पाँच प्रसिद्ध घाट।।

17- भव्य नगर वाराणसी, शिवलिंग विश्वनाथ।
       पाँच समय हो आरती, मात भगवती साथ।।

18- सुरसरिता पर घाट है, जिसका तुलसी नाम।
      अंदर चौरासी बने, घाट-घाट प्रणाम।।
   
19- विश्वनाथ दरबार है, गंगा की जयकार।
       यहाँ वास हिंदुत्व का, जीवन का है सार।।

20- काशी पारस सी लगे, स्वर्ण रूप निखार।
      जन्म-मरण बंधन मिटे, खुले मुक्ति का द्वार।।

21- काशी हिन्दु तीर्थ है, कण-कण शिव गुणगान।
     पग-पग "श्री" शिव वास है, वेद-पुराण बखान।।

स्वरचित-सरिता श्रीवास्तव "श्री"
धौलपुर (राजस्थान) 


   15
5 Comments

Mohammed urooj khan

31-Jan-2024 12:42 AM

👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Zakirhusain Abbas Chougule

30-Jan-2024 10:06 PM

Nice

Reply

Gunjan Kamal

30-Jan-2024 04:10 PM

👏👌

Reply