समय-08-Feb-2024
प्रतियोगिता हेतू
दिनांक: 08/02/2024
समय
समय गुज़रता रहता है,
इंसान बदलता रहता है।
ना समय रुकता और
ना ही इंसान का बदलना रुकता,,
जो अपने आपको नियंत्रित कर लेते हैं,
वे समय के बदलाव के साथ बह जाते हैं।
जो स्वयं को नियंत्रित नहीं कर पाते,
वे समय से पीछे ठहर जाते हैं।
समय नहीं रुकता कभी किसी के लिए,
लोगों को भागना होता है, समय के पीछे।
कोई तेज़ दौड़ता है,
कोई धीरे दौड़ता है,
पर दौड़ते सब हैं,,।
पर समय के साथ बहुत कम चल पाते हैं ।
हज़ारों में कोई एक....
समय चक्र बहुत विशाल है,
इसकी गति को पकड़ पाना
कठिन ही नहीं असंभव भी है।।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Mohammed urooj khan
12-Feb-2024 02:04 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Gunjan Kamal
10-Feb-2024 11:45 PM
👌👏
Reply
Ajay Tiwari
09-Feb-2024 09:15 AM
Nice👍
Reply