फैमिली
शीर्षक = फैमिली
फैमिली टाइम, फन टाइम
परिवार
ऐसा प्यार शब्द जहां सभी लोग,
अलग अलग स्वभाव के होने पर भी
मिलजुल कर एक ही छत के नीचे रहते हैं।
परिवार हमारी ताकत है।
धारा सुरक्षा कवच है।
परिवार रूपी वृक्ष पर,
बच्चों रूपी सुंदर-सुंदर पुष्प मिलते हैं।
जो अपनी मधुर मुस्कान और किलकारियां से घर के आंगन को
गूंजायमान करते हैं।
परिवार देवालय और विद्यालय दोनों हैं।
यहां हम शांति और ज्ञान पाते हैं।
अनेकों प्यारे रिश्ते, एक ही छत के नीचे
बड़े प्रेम भाव से सुखपूर्वक रहते हैं।
जहां हम रिश्तो को निभाने के लिए,
सहनशीलता और त्याग सीखते हैं।
एक संग बैठकर खाना खाते हैं।
और
एक अलौकिक सुख का अनुभव करते हैं।
हर त्यौहार को हर्षोल्लाह से मनाते हैं।
बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
परिवार और रिश्तो के बिना जीवन,
सूना और निरर्थक लगता है।
रचयिता
सुनीता छाबड़ा
Mohammed urooj khan
12-Feb-2024 02:13 PM
👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Gunjan Kamal
10-Feb-2024 11:28 PM
👌
Reply