यादगार पल-24-Feb-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 24/02/2024
यादगार पल
शादी जीवन का यादगार पल होता है,
दूल्हा-दुल्हन का साथ शानदार पल होता है।
एक समय पर होते अजनबी दोनों ही,
कुछ ही पलों में एक दूजे का साथ होता है।
शादी जीवन का यादगार पल होता है।।
मुबारक हर वो पल जिसमें साजन साथ होता है,
सजनी संग हसता और सजनी संग रोता है।
शादी नहीं कोई खेल गुड्डे - गुड़ियों का ,
शादी जनम-जनम का एक दूजे का प्यार होता है।
शादी जीवन का यादगार पल होता है।।
पति हो या फिर पत्नी दोनों साथ में रहते हैं
विश्वास की डोर से बंधकर संतान उत्पत्ति करते हैं।
समर्पण और प्रेम इसी से जीवन चलता है।
एक दूसरे के प्रति वफादारी शादी का गुण होता है।
शादी जीवन का यादगार पल होता है।।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Mohammed urooj khan
26-Feb-2024 12:24 PM
👍👍👍
Reply
Gunjan Kamal
25-Feb-2024 10:54 PM
👌👏🏻
Reply
Varsha_Upadhyay
25-Feb-2024 12:04 AM
Nice
Reply