लेखनी कहानी -03-Mar-2024
विषय समय
पंख लगा कर उड़ जाता है समय
जख्मों पर मरहम लगाता है समय
उसके साथ चलने वालों को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाता है समय
पुरानी यादें याद दिला कर हंसाता है समय
उसका दुरुपयोग करने वालों को रुलाता है समय
मैं हूं सबसे बलवान, सब को बतलाता है समय
अपने बुरे रूप में दोस्तों को भी दुश्मन बनाता है समय
अपने अच्छे रूप में दुश्मनों को भी दोस्त बनाता है समय
अपने बुरे रूप में 'असली' अपनों की पहचान कराता है समय
एक बार जाने के बाद कभी लौट कर नहीं आता है समय
पंख लगाकर उड़ जाता है समय
जख्मों पर मरहम लगाता है समय
प्रतियोगिता हेतु
संजना पोरवाल
Varsha_Upadhyay
14-Mar-2024 07:35 PM
Nice
Reply
Gunjan Kamal
05-Mar-2024 07:19 PM
बहुत खूब
Reply
Mohammed urooj khan
05-Mar-2024 01:44 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply