चुनाव -07-Mar-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 07/03/2024
चुनाव
राजनीति की यह कुर्सी,
नये नये रंग दिखाती है।
अपनो को कर देती दूर,
गैरों को गले लगाती है।
सरकार के नित नये खेल,
जनता को झेलने पड़ते हैं।
सरकार करती झूठे वादे ,
परिणाम भुगतने जनता को पड़ते हैं।
चुनाव आने से पूर्व,
वादे ही वादे किए जाते हैं।
छोटे मोटे काम फिर,
कर भी दिए जाते हैं।
चुनाव जीतने के बाद ,
रह जाती याद केवल कुर्सी।
जनता के लिए तो
रोटी, कपड़ा और मकान
कागज़ो मे सिमट जाते है।
वादे रह जाते केवल नाम के,
झूठ चारों ओर दिखाई दे जाते हैं।
शाहाना परवीन'शान'...✍️
Mohammed urooj khan
18-Apr-2024 12:05 AM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Gunjan Kamal
13-Mar-2024 10:15 PM
बहुत खूब
Reply
Babita patel
08-Mar-2024 11:56 AM
V nice
Reply