Vinita gupta

Add To collaction

पावन‌ धरा

🌹 जय मां शारदे🌹
   -गीत
पावन धरा 
⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️
पावन धरा पर  लहराता, अपनी शान तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता , अपनी शान तिरंगाll

राष्ट्र धर्म पालन करने हित ,कसमें खाई  हमने 
मस्तक ऊँचा रखने के हित ,रस्म निभाई हमने 
विश्व गुरु है सदा कहाता ,अपनी आन तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता ,अपनी शान तिरंगा ll

दुश्मन को ललकारा हमने, किया सिंह सा गर्जन, 
पर्वत की चोटी पर हमने, किया शंभु   सा  नर्तन ,
रहा अग्रणी सदा जगत मे, अपनी  मान  तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता, अपनी शान तिरंगा ll

राम कृष्ण की जन्मभूमि यह ,सीता मैया सी नारी ,
गौतम बुद्ध हुए शरणागत, त्याग  तपस्या की भारी ,
चारों दिश में है फहराता ,  अपनी जान   तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता,अपनी शान तिरंगा ll

चंदन है इस देश की माटी ,गंगा का पावन जल है ,
मीरा और कबीर की वाणी,जल यमुना का निर्मल है ,
विविध धर्म के ध्वज बतलाता, अपनी बान तिरंगा l
भारत की पहचान   बनाता,  अपनी शान तिरंगा ll

अंतरिक्ष में रखे कदंब तो ,जग में नाम कराया, 
चंद्रयान तृतीय को हमने,  चंदा  तक  पहुँचाया ,
मान और सम्मान दिलाता, अपनी शान तिरंगा l
भारत की पहचान बनाता, अपनी शान तिरंगा ll
⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️⚘️
विनीता गुप्ता, स्वरचित मौलिक  छतरपुर मध्यप्रदेश
आज की प्रतियोगिता विषय पावन धरा

   13
5 Comments

Gunjan Kamal

08-Apr-2024 10:42 PM

बहुत खूब

Reply

Mohammed urooj khan

23-Mar-2024 12:01 AM

👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

HARSHADA GOSAVI

22-Mar-2024 03:28 PM

👌👌👌

Reply