मेरा प्यारा प्रदेश (उत्तर प्रदेश कहानी)-23-Mar-2024
दिनांक -23 ,03,2024 दिवस- शनिवार प्रदत्त विषय- मेरा प्यारा राज्य (उतर प्रदेश कहानी) प्रतियोगिता हेतु
मनुष्य ही नहीं यदि हम पशु- पक्षी की भी बात करें तो प्रत्येक जीव मात्र जहांँ पर पला, बढ़ा होता, खेला- कूदा होता है उस स्थल से सर्वाधिक प्यार होता है। वैसे तो मेरा बचपन मध्य प्रदेश में बीता है किंतु मेरे जीवन का सर्वाधिक समय उत्तर प्रदेश में बीता है और मैं उत्तर प्रदेश की निवासी हूंँ अतः उत्तर प्रदेश से प्यार होना लाज़मी है।
शायद प्रत्येक उत्तर प्रदेश निवासियों के अंदर इसी प्यार और जज्बे को जगाने हेतु अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का पहला विचार किया था, जिसे मंजूरी नहीं दी गई थी। उसके पश्चात राज्यपाल राम नाईक ने अन्य प्रदेशों की स्थापना दिवस मनाने से प्रेरित होकर इसका विचार बनाया उनके विचार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से साकार रूप में पारिणित किया गया।
इस दिवस को मनाने के पीछे उनका उद्देश्य था कि उत्तर प्रदेश निवासी देश के विभिन्न भागों तथा विदेशों में जहांँ पर निवास करते हों, उन्हें अपने प्रदेश से प्यार रहे और वो इस प्रदेश के उत्थान हेतु सदैव प्रतिज्ञाबद्ध व प्रयशरत रहें।
यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,38,566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के आधार पर चौथे स्थान पर है लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से, उत्तर प्रदेश कुल जनसंख्या 199,812,341 के साथ पहले स्थान पर है।
उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक जिले वाला प्रदेश है। इसमें कुल 75 जिले हैं जिसमें हम सबसे बड़े जिले की बात करें, तो भारत, नेपाल सीमा पर स्थित लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। इसकी प्रशासनिक राजधानी लखीमपुर शहर है। लखीमपुर खीरी जिला लखनऊ मंडल का एक हिस्सा है, कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर (2,970 वर्ग मील) है।
यहांँ की राजधानी लखनऊ, वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी आदित्यनाथ योगी हैं।
यहाँ की आधिकारिक भाषा हिंदी तथा उर्दू है यहांँ की कुल साक्षरता 67.88% है। जिसमें 77.28% पुरुष तथा 57.18% महिलाएंँ हैं।
यहांँ का राजकीय पशु हिरण, पक्षी सारस ( क्रेन), वृक्ष अशोक, पुष्प पलाश, नृत्य कत्थक, खेल फील्ड हॉकी है।
उत्तर प्रदेश कुल 689 शहर तथा कस्बा वाला प्रदेश है जिसमें 882 विकासखंड तथा 13 नगर निगम है।
गेहूं, जौ, बाजरा, उड़द, काला चना, मूंँग, हरा चना अरहर इत्यादि यहां की प्रमुख फसल है।
वैसे तो कमोबेश यहांँ पर कई फल पाए जाते हैं किंतु आम और अमरुद यहांँ के प्रमख फल हैं।
पीतल की चूड़ियांँ, बर्तन, मूर्तियांँ, सजावटी सामान, रेशमी वस्त्र कॉलिन की बुनाई, चिकन करी का काम करना, मिट्टी की मूर्तियांँ, खिलौने, सजावटी सामान बनाना और अनेकानेक प्रकार की कढ़ाई करना यहांँ का मुख्य हस्तशील उद्योग है।
चूड़ियांँ तथा संगमरमर की जड़ाई, पीतल तथा सीमेंट वनस्पति तेल, सूती धागा, चीनी इत्यादि के कारखाने यहांँ मुख्य रूप से स्थापित हैं ।
गंगा, यमुना, सरयू ,गोमती, रामगंगा, घाघरा, बेतवा, केन यहांँ क प्रमुख नदियांँ हैं जो उत्तर प्रदेश की माटी को सिंचित कर उपयोगी बनाती हैं।
चरकुला, करमा, पांडव, पाई- डांडा, धारु, धोबिया, रॉयल, सायरा यहांँ के प्रमुख लोक नृत्य हैं जिसे उत्सव तथा ख़ुशी के अवसर पर लोगों द्वारा प्रस्तुत कर ख़ुशी का इज़हार किया जाता है।
वाराणसी, सारनाथ, आगरा, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज, कौशांबी, कपिलवस्तु, कुशीनगर, संकिसा, श्रावस्ती, चित्रकूट, लखनऊ, झांसी आजमगढ़, गाज़ीपुर, जौनपुर यहांँ के प्रमुख ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल है।
कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा , लखनऊ चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहांँ के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
अपनी भौगोलिक संरचना के आधार पर उत्तर प्रदेश का मुख्य क्षेत्र गंगा और उसकी सहायक नदियों के मध्य मैदान, दक्षिणी ऊपरी क्षेत्र, हिमालय क्षेत्र और हिमालय और मैदानी इलाकों के बीच उपपर्वतीय क्षेत्र हैं।
गंगा का मैदान उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई भाग घेरता है। इसमें मुख्य रूप से एक उपजाऊ मैदान शामिल है, जो आकृतिहीन है और ऊंचाई में भिन्न-भिन्न है, जो कि उत्तर पश्चिम में 300 मीटर तक और पूर्व में 60 मीटर तक फैला हुआ है।
उत्तर प्रदेश का इतिहास उत्तर वैदिक युग में ब्रह्मर्षि देश या मध्य देश के रूप में पहचाना जाता है। इस राज्य में भारद्वाज, गौतम, याज्ञवल्कय, वशिष्ठ, विश्वामित्र और वाल्मिकी जैसे वैदिक काल के कई महान ऋषि फले-फूले।
आर्यों के अनेक पवित्र ग्रन्थों की रचना भी यहीं हुई। भारत के दो महान महाकाव्य रामायण और महाभारत उत्तर प्रदेश से प्रेरित प्रतीत होते हैं। छठी शताब्दी ईसा पूर्व में उत्तर प्रदेश दो नए धर्मों- जैन धर्म और बौद्ध धर्म से जुड़ा था।
वाराणसी के सारनाथ में बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था और अपने संप्रदाय की नींव रखी थी। उत्तर प्रदेश में अयोध्या, प्रयाग, वाराणसी और मथुरा जैसे कई केंद्र शिक्षा के प्रतिष्ठित केंद्र बन गए।
इसी राज्य में भारद्वाज, गौतम, याज्ञवल्कय, वशिष्ठ, विश्वामित्र और वाल्मिकी जैसे वैदिक काल के कई महान ऋषि फले-फूले।
आर्यों के अनेक पवित्र ग्रन्थों की रचना भी यहीं हुई। भारत के दो महान महाकाव्य रामायण और महाभारत उत्तर प्रदेश से प्रेरित प्रतीत होते हैं। छठी शताब्दी ईसा पूर्व में उत्तर प्रदेश दो नए धर्मों- जैन धर्म और बौद्ध धर्म से जुड़ा था।
उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज उच्च न्यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, देश का एक मात्र ऐसा जिला है, जिसकी सीमाएँ चार प्रदेशों को छूती हैं।
Mohammed urooj khan
01-Apr-2024 01:41 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Babita patel
30-Mar-2024 09:42 AM
Fantastic
Reply
Varsha_Upadhyay
23-Mar-2024 10:55 PM
Nice
Reply