Add To collaction

होली

शीर्षक होली



होली के इस त्योहार में रंगो से खेलेंगे
एक दुसरे को दिल से रंग लगाएंगे। 

आओ मिलकर हम सभी 
होली का त्यौहार मनाएंगे। 

झूमेंगे नाचेंगे मिलकर हम सभी
होली वाले पुराने प्यारे गीतों में
हमारे पैरों में बंधी थी जितने भी जंजीरे
उनको तोड़कर बाहर की दुनिया में निकलेगे

मिलकर सभी दोस्तो साथियों के संग 
यह त्यौहार मनाएँगे। 
आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे।

बनेंगे स्वादिष्ट पकवान सभी के घरों के
मिलकर हम सभी खाएंगे। 
होली के इस त्यौहार में 
एक दूजे के घर जाएंगे। 


आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे।

मिलकर सभी अपनो से
होली का तिलक लगाएंगे 
आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे।

रंग बिरंगे रंगो को पिचकारी में भरकर
एक दूजे को रंगो से भराएंगे 
आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे। 

एक दूजे के गालों को स्पर्श करके
रंगो से रंगो को मिला देंगें। 
हम सभी आपस में मिलकर
एक दूजे को रंगो से भरा देंगे। 

आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे।

करते रहेंगे थोड़ी सी शैतानिया
एक दूजे के पीछे दौड़ लगाएंगे। 

जब पकड़ मे आएंगे हम सभी
एक दूजे को रंगो से भराएंगे। 

आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे।

जशन होगा अपना माहौल होगा अपना
दिन भी होगा अपना साथ भी होगा अपना
जब सब कुछ होगा अपना ही अपना 
मिलकर हम सभी अपनो से
 इस दिन को यादगार बनाएँगे। 

आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे।

खुशियों की होली खेलकर
सभी मे खुशिया बाटेंगे
एक दूजे को रंग लगाकर
रंगो से हम एक साथ खेलेंगे

कोई चूक न जाए हमारे रंगो से
उन्हे ढूंढकर हम रंग लगाएंगे
मिल जाए जिस मोड़ पर वो
उन्हे रंग लगाकर खुशी हम मनाएंगे


आओ मिलकर हम सभी
होली का त्यौहार मनाएंगे।


Priyanshu Choudhary
प्रतियोगिता हेतु 



   10
3 Comments

Gunjan Kamal

10-Apr-2024 01:57 PM

बहुत खूब

Reply

Punam verma

26-Mar-2024 08:37 AM

Very nice👍

Reply

Abhinav ji

26-Mar-2024 08:13 AM

Very nice👍

Reply