हिंदू नववर्ष
💐मां शारदे को समर्पित 💐
*************************
हिंदू नव वर्ष पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं
नववर्ष चैत्र का आया सुहावन ।
रीते भंडार भरे ,भरा घर आंगन।।
झरे सब पीत पत्र,नव अंकुर फूट पड़े,
कोयलिया कूक उठी ,सघन वृक्ष झूम उठे ,
सजा मौर अमुआ पे, खुशबू मनभावन।
नव वर्ष चैत्र का...
****
आनंद उमंग भरि ,बाज रही पैजनियाँ,
हाँथों में कंगन कटि ,साज रही करधनियाँ,
खिल उठे गुलाब जैसे ,अधर संग आनन।
नव वर्ष चैत्र का......
****
शुभ उत्सव शुरू हुये, बजती शहनाइयां।
कलश धरे मंदिर मे, पुज रहीं बधाईयां।
सेवा में माई की , अरपन किया मन।
नव वर्ष चैत्र का, आया सुहावन।
नव वर्ष चैत्र का.......
****
विनीता गुप्ता छतरपुर ,मध्य प्रदेश, स्वरचित /मौलिक
Mohammed urooj khan
16-Apr-2024 12:20 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Gunjan Kamal
11-Apr-2024 12:31 AM
शानदार
Reply
HARSHADA GOSAVI
02-Apr-2024 10:10 AM
Amazing
Reply