Geeta thakur

Add To collaction

अप्रैल फूल

अप्रैल फूल

ना जाने क्यूं एक अप्रैल को बेवकूफ दिन के रुप में मना रहे हैं। कभी किसी ने समझना जरूरी नहीं होगा, जैसा चल रहा है, देखा देखी सब कर रहे हैं। क्या खुशी मिलती होगी?
किसी से झूठ इस कदर मजाक के रुप में करते हुए दिखते हैं लोग। बहुत दुःख और परेशानी में डाल देते हैं।

भारत में अप्रैल फूल क्यूं मनाते हैं?

इतिहास कारो का मानना कि १५८२में फ्रांसीसी राजा चालर्स शायद ९ ने नया साल एक जनवरी को मनाने का फैंसला किया था, कुछ लोग इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर सके और वे एक अप्रैल को ही नया साल मनाते रहे, इन लोगों को अप्रैल फूल कहा जाता था। वैसे हिंदुस्तान में ये सही मायने रखती है।

बात ये भी है कि लोग झूठ बोल कर मजाक उड़ाया करते हैं।

एक किवदंती ये भी है कि (३१) मार्च राजा रिचर्ड द्वितीय का किस्सा!
31 मार्च आने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि कैलेंडर में 32मार्च की तो कोई तारीख ही नहीं है, यानि उन्हें मूर्ख बनाया गया था, तब से 1 अप्रैल मूर्ख दिवस के रुप में मनाया जानें लगा।

ऐसे में लोग जूलियन कैलेंडर के हिसाब से ही 1 अप्रैल को नया साल मानते थे। उन्हें लोग बेवकूफ फुल कहते थे और इस दिन की शुरुआत हुई।


अप्रैल का महीना आध्यात्मिक अर्थ क्या है?
ए पी आर आई एल, एक संतुलित संतुलन प्रकृति में। यह विकास और आगे बढ़ने का समय है। नए काम और सकारात्मक तरीकों से आगे बढ़े।

अप्रैल का महीना क्या दर्शाता है?
पारंपरिक क्रिया मौसम की बदलता रूप मौसम का संकेत देते हैं।


जब पेड़ और फूल खुलना शुरू करते हैं। पीले पत्ते झड़ जाते हैं नए पत्तों को आगमन होता है। वसंत और फागुन का सुंदर महीना बीत चुका होता है। प्रकृति ने चारों ओर श्रृंगार किया होता है। पक्षी भी कलरव करते गुंजन करे। हर और संपदा खिली हुई नज़र आती है। हिंदू माह नव वर्ष भी आता है। तिथि बस कभी आगे पीछे होती है। पूर्णतया अप्रेल माह अति उत्तम शुभ होता है। ना अधिक गर्मी, सर्दी बीत जाती है।
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है अप्रैल महीना हमें कुछ राष्ट्रीय घटनाओं और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय त्योहारों को देखने का मौका देता है।
उड़ीसा स्थापना दिवस विश्व स्थापना दिवस विश्व हीमोफीलिया दिवस आयुष्मान भारत दिवस और सांस्कृतिक एकता दिवस से लेकर बैसाखी और क्या करना हो तो अप्रैल का महीना शुभ होता है। अप्रैल काफी मनाया जाने वाला महीना है।
ना कि किसी को बेवकूफ बनाने का दिन है। अप्रैल में फूल उगते हैं , सुगंध देते हैं पर्यावरण संतुलन करते हैं सकारात्मक को रखते हुए यह दिन मनाना चाहिए।


गीता ठाकुर दिल्ली से
लेख प्रतियोगिता हेतु

   15
6 Comments

Mohammed urooj khan

16-Apr-2024 12:14 AM

👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Gunjan Kamal

11-Apr-2024 03:53 PM

शानदार

Reply

Varsha_Upadhyay

10-Apr-2024 11:45 PM

Nice

Reply