बदनाम
स्त्री!!
स्त्री बिकती है!!!
क्योंकि पुरुष खरीदता है!!
स्त्री चरित्रहीन कैसे हो सकती है???
जब तक पुरुष चरित्रवान है!!
बन्द कमरे में!!
स्त्री की बेबसी को छला जाता है,
सहारे के नाम पर, रुसवाई के नाम पर!!
करता है पत्नी से बेवफाई!!
स्त्री तो सिर्फ शरीर बेचती है!!
पुरुष पत्नी का प्यार, वफा, समर्पण, विश्वास!!
बच्चों का स्वाभिमान, सम्मान!!
माता-पिता की ऊँची नाक, प्रतिष्ठा!!
और स्वयं का तो जमीर ही बेच देता है!!
चरित्रहीन स्त्री पतित, कुल्टा, वेश्या, बेवफा!!!
पुरुष प्रधान समाज में!!
पुरुष की चरित्रहीनता के लिए कोई नाम नहीं!!
कौन नाम दे???
ठेकेदार तो वही हैं!!!
स्वयं के माथे पर स्वयं ही कालिख….??
गलती दोनों की!!!
बदनाम सिर्फ स्त्री का दामन!!
पुरुष के पास मुँह छिपाने के लिए पल्लू ही नहीं!!!!
चुल्लु भर पानी तो है!!
"श्री"उसके लिए शर्म कहाँ से लाए???
स्वरचित-सरिता श्रीवास्तव "श्री"
धौलपुर (राजस्थान)
Mohammed urooj khan
17-Apr-2024 12:06 PM
👌🏾👌🏾👌🏾
Reply
Babita patel
16-Apr-2024 05:32 AM
True words
Reply
Sarita Shrivastava "Shri"
15-Apr-2024 11:56 PM
👌👌
Reply