Yusuf

Add To collaction

मुसाफिर



आइना ए दिल में उतर कर तो देखो,
       संवर जाओगे तुम संवर कर तो देखो,

बड़ी ही हसीन हैं ये उल्फत की राहें
       दो कदम तुम इन पे चलकर तो देखो

मचलती हैं लहरें जहां ज़िन्दगी की
        मोहब्बत का गहरा समन्दर तो देखो,

चले आएंगे सब खिंचे तेरी तरफ़
          खुशबू की तरह बिखरकर तो देखो,

लबों पर हंसी खिलखिलाने लगेगी
       उदासी से थोड़ा सा उबरकर तो देखो,

मुसाफ़िर सभी हैं मुसाफ़िर हो तुम भी
         गली से वफ़ा की गुज़र कर तो देखो,

   4
3 Comments

Varsha_Upadhyay

27-Apr-2024 11:03 PM

Nice

Reply

Mohammed urooj khan

27-Apr-2024 11:59 AM

👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Reena yadav

25-Apr-2024 05:57 PM

👍👍

Reply