Add To collaction

विचार -11-May-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक:11/05/2024
विचार

मन को वश में करने की कला विचारों को आती है,
जहां होते विचार अच्छे वहीं ज़िंदगी संवर जाती है।
विचारों का महत्व जीवन में हमारे बहुत अधिक है दोस्तों,
इनके अच्छे और बुरे प्रभाव से ज़िंदगी बदल जाती है।
मन को वश में करने की कला विचारों को आती है।।

एक बार ज़रा परखकर देखो तो इन विचारों को,
मन में लाओ द्वेष की भावना फिर हो जाओ एक किनारे को।
लोगों से कटकर तुम्हें सुख की प्राप्ति नहीं होगी,
ज़िंदगी में बढ़ जाएंगी उलझनें प्रसन्नता की प्राप्ति नहीं होगी।
जब होंगे विचार मन में श्रेष्ठ जीवन को अर्थ मिल जाएगा,
जीवन संवर जाएगा सुख का अहसास बढ़ जाएगा।
मन को वश में करने की कला विचारों को आती है,
जहां होते विचार अच्छे वहीं ज़िंदगी संवर जाती है।।

शाहाना परवीन 'शान'...✍️ 

   5
4 Comments

Gunjan Kamal

03-Jun-2024 05:02 PM

👏🏻👌🏻

Reply

Gobind Rijhwani "Anand"

11-May-2024 09:44 AM

बहुत सुंदर विचार 👌👌👌👌

Reply

Varsha_Upadhyay

11-May-2024 08:26 AM

Nice

Reply