Vinita gupta

Add To collaction

लगन लगी तेरे नाम की

लगन लगी तेरे नाम की 
*************"*""
कान्हा कान्हा पुकारूं निश दिन ,           
लगन लगी तेरे नाम की ।
तू सुंदर है श्याम सलोना 
मां यशुदा और नंद का छोना
पल पल तुमको निहारूं निश दिन,          
       लगन लगी तेरे नाम की।
कान्हा कान्हा पुकारूँ निशदिन,             
 लगन लगी तेरे नाम की।।
छवि सुंदर है और रतनारी,
हाथ मुरलिया रत्नों वारी,
क्षण क्षण रस्ता बुहारूं निश दिन,              
      लगन लगी तेरे नाम की।
कान्हा कान्हा पुकारूं निश दिन              
लगन लगी तेरे नाम की।।
राधा मोहन मदन मुरारी, 
नटवर नागर कुंज बिहारी,
जप जप जीवन सुधारुं निशदिन,        
       लगन लगी तेरे नाम की।
कान्हा कान्हा पुकारूं निस दिन,
 लगन लगी तेरे नाम की।।
छवि सुंदर सोहे अति न्यारी,
संग विराजें राधा प्यारी ,
क्षण क्षण नजर उतारूं निस दिन,
लगन लगी तेरे नाम की।
कान्हा कान्हा पुकारूं निस दिन,
लगन लगी तेरे नाम की।।

विनीता गुप्ता 

   3
2 Comments

hema mohril

23-May-2024 02:40 PM

V nice

Reply

Gunjan Kamal

22-May-2024 08:31 PM

बहुत खूब

Reply