Add To collaction

नया दिन -24-May-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक:24/05/2024
नया दिन

हर दिन वह नया 
जिसकी शुरुआत हो, 
किसी की सहायता करने से।।
मिले शांति हृदय को
और मन में उत्साह भर दे
किसी की सहायता करने से।।
नया दिन पल भर में 
गायब हो जाता है।
सुबह के बाद ही मित्रों 
रात का पहरा नज़र आता है।
दिन ढल जाता है बड़ी ही जल्दी,, 
पर दूसरी की मदद करने से,
रात को भी उजाला मिल जाता है।
नया दिन कोई सोमवार से रविवार नहीं , 
नया दिन जनवरी से दिसम्बर भी नहीं।
नया दिन हमारे अंधकार का नाश है।
हर लम्हें को जी ले 
ऐसा हमारा विश्वास है।। 
नया दिन जीवन को नई दिशा दिखाता है।
नई कहानी बनकर फिर 
मन में नई आस जगाता है।
नया दिन उज्जवल हमारा भविष्य 
जो पहचान हमारी हमसे कराता है।।
हर दिन वह नया
जिसकी शुरुआत हो,
किसी की सहायता करने से।।
मिले शांति हृदय को
और मन में उत्साह भर दे
किसी की सहायता करने से।।

शाहाना परवीन 'शान'...✍️ 




   2
2 Comments

Gunjan Kamal

03-Jun-2024 02:28 PM

👏🏻👌🏻

Reply

HARSHADA GOSAVI

24-May-2024 01:49 PM

Amazing

Reply