होली
होली आई,होली आई
रंगो की बौछार ये लाई
खुशियों की सौगात ये लाई
सबको अपने रंग में रंगने आई
मस्तानों की मदमस्त है टोली
सबके जुबां पर एक ही बोली
होली है भई होली है,बुरा न मानो
होली है।
रंगों की उड़ान है होली,
प्यार के रंग में रंग दो सबको
दुश्मन को भी गले लगा लो
होली पर हुआ ऐसा हाल
सबके मुंह पर लाल गुलाल
किसी के हाथ में पिचकारी,
गुब्बारों की मारा मारी।
इंद्रधनुष जैसे रंग बिखरे,
सब मस्ती में गाते हुए,हुडदंग
मचाते हुए।
नफरत को भुला कर,
प्यार की उमंग जगा कर
आओ सब मिलकर खेलें होली।
Monis Ansari
29-Mar-2021 11:09 PM
Bahut khoob
Reply
Author sid
28-Mar-2021 06:38 PM
Happy holi mam
Reply
Apeksha Mittal
28-Mar-2021 03:33 PM
आपको भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं मैम
Reply