राष्ट्रीय शांति-29-May-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 29/05/2024
राष्ट्रीय शांति
एक पौधा ऐसा लगाया जाए,
शांति के फूल उसमें उगाए जाएं
कहीं भी न हो नफरत की आग,
प्यार ही प्यार बरसाया जाए।
एक पौधा ऐसा लगाया जाए
शांति के फूल उसमें उगाए जाएं।।
कहीं ना दिखाई दें छोटे और बड़े मकान
कहीं ना नज़र आएं फ्लैट और कच्चे मकान।
हर घर एक जैसा ही बनाया जाए।
प्रेम की बगिया से उसे महकाया जाए।
एक पौधा ऐसा लगाया जाए,
शांति के फूल उसमें उगाए जाएं।
एक दूसरे के प्रति सम्मान बरसे जहां,
भूखे को भरपेट भोजन मिले जहां।
एक ही रंग से निखरे सारी कायनात,
ऐसा अमन का पेड़ सजाया जाए।
एक पौधा ऐसा लगाया जाए,
शांति के फूल उसमें उगाए जाएं।।
शाहाना परवीन 'शान'...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
HARSHADA GOSAVI
29-May-2024 08:49 AM
V nice
Reply