किताबो से दोस्ती
किताबों से दोस्ती है मेरी,
कहां किससे प्यार है।
इनके सिवा कोई ,
अपना कहां कोई यार है।।
सुख हो या दुख हो ,
हमेशा इन्ही का साथ है।
इन किताबों में छिपा,
रिश्तों का पूरा ब्रह्मांड है।।
ये रिश्ते समझ भरे है,
कहां टूटता विश्वास है।
यह किताबें दोस्त है मेरे,
या कहूं ये मेरा प्यार है।।
ये मुहब्बत पसंद है मुझको,
कहां किससे प्यार है।
इन किताबों से जुड़ी ,
मेरी हर जगह पहचान है।।
✍️Mr.RED
Anjali korde
12-Jun-2024 09:17 AM
Amazing
Reply