लेखनी प्रतियोगिता -12-Jun-2024"है जन्मदिन उसका"

   "है जन्मदिन उसका"

है जन्मदिन उसका भला इस दिन को कैसे भुलाऊं मैं। 
उसकी हर तमन्ना को बड़े प्यार से गले लगाऊं मैं।। 

वो अब है सयानी तो बीते प्यार को कैसे नकारूँ मैं। 
उसकी is मासूमियत को सर आंखों पर उठाऊं मैं।। 

हैं जन्मदिन उसका भला कैसे भुलाऊं मैं। 

वह है सच्ची सारथी मेरी यह बात कैसे बताऊं मैं। 
उसकी इस अदा का भला कर्ज कैसे उतारू मैं। 

वो हैं खफ़ा मुझसे असलियत कैसे बताऊं मैं। 
बिठाकर पलकों पे उसको तमाम खुशियां लुटाऊँ मैं। 

हैं जन्मदिन उसका भला इस दिन को कैसे भुलाऊँ मैं।

कसीदे क्या कसू उसकी नेक दिली के मैं। 
उसकी हर बुलंदी पर झूमकर मुस्कुराऊं मैं।। 

यह रिश्ता है सच्चे दिल का उसे कैसे समझाऊं मैं।
लगाना है उसे हृदय से मगर दर्द कैसे दिखलाऊं मैं।। 

है जन्मदिन उसका भला इस दिन को कैसे भुलाऊं मैं।।

मधु गुप्ता "अपराजिता"

✍️✍️😘😘✍️✍️

   3
2 Comments

Anjali korde

13-Jun-2024 08:09 AM

V nice

Reply

Varsha_Upadhyay

12-Jun-2024 04:52 PM

Nice

Reply