Add To collaction

खोया सिक्का -23-Jun-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 23/06/2024
खोया सिक्का 

तू कभी था ही नहीं मेरा 
फिर क्या कहूं ....
क्या तेरा और
 क्या है मेरा?
खोया सिक्का था तू कल भी
आज भी वही सिक्का है 
 मेरा तू खोया।
तू कभी था ही नहीं मेरा
फिर क्या कहूं ....
क्या तेरा और
 क्या है मेरा?

खोया सिक्का 
क्या कभी मिल पाता है?
क्या कभी 
दौबारा हाथ आता है?
अगर आ जाए हाथ 
क्या कोई पहचान पाएगा?
या खोये सिक्के को 
फिर से कोई गले लगाएगा?
एक बार चला गया तो 
फिर मुश्किल है हाथ आना।
मिलना और मिलकर क्या पता 
फिर से खो जाना।
तू कभी था ही नहीं मेरा
फिर क्या कहूं ....
क्या तेरा और
क्या है मेरा?

शाहाना परवीन 'शान'...✍️

   0
0 Comments