Add To collaction

किरण -24-Dec-2024

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 24/12/2024

किरण

एक नई किरण 
सुबह की ओर इशारा करती है
पुराने दिन की याद  
दिलाती है और
आने वाले वक्त का
स्वागत करती है
यही किरण अपनी रौशनी से 
सारे जहान को रौशन करती है,
अपना परिचय कराते हुए 
नई सुबह का आगाज़ करती है।
नया सवेरा, नया काम ,नया हौंसला
नए दिन को खुशियों से भर देता है,
विश्वास से मन भर देता है 
किरण रूकती नहीं बल्कि 
बढ़ती रहती है... 
शाम होने तक धूप के रूप में 
साथ रहती है और
रात को सूरज में समा जाती है 
फिर नये दिन का सवेरा करने की 
तैयारी में जुट जाती है।।

शाहाना परवीन'शान'...✍️
मुज़फ्फरनगर 

   5
5 Comments

Anjali korde

23-Jan-2025 05:58 AM

👌👌👌

Reply

kashish

22-Jan-2025 01:17 PM

best

Reply

RISHITA

20-Jan-2025 05:33 AM

👌👌👌

Reply