Add To collaction

श्रृंखला -13-Apr-2025

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 13/04/2025
श्रृंखला

जीवन की राहें और अनुभव अनन्त,
हर मोती जोड़ता, नई कहानी का रंग।
समय की रेखाओं में, घटनाओं की लड़ी,
हर क्षण जोड़ता, एक अनकही कड़ी।
प्रेम की बूंदों संग बहती स्नेह की धार,
मन-मंदिर में उत्पन्न भावनाओं का संचार।
सपनों की उड़ानें और आशाओं की डोर,
संघर्षों की श्रृंखला, नये जीवन की भोर।​
अनेक संबंधों की डोर, विश्वास की गांठ,
श्रृंखला बनती, खट्टे-मीठे रिश्तों की सौगात।​
विचारों की श्रृंखला करती बौद्धिक विकास,
मन-मस्तिष्क की दुनिया में, रचती नव प्रकाश।​

शाहाना परवीन'शान'...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

   2
0 Comments