Archit Savarni

Add To collaction

चलो चलें

          चलो चलें,(let\'s Go)

    🌸चलो चलें 🌸

चलो चलें कुछ पलों को संजोए हम,
चलो चलें खुद के लिए कुछ पल जिए हम,
चलो चलें कुछ बचकानी हरकतें करें हम,
चलो चलें कुछ देर शबनम की बूंदों की तरह बरसे हम,
चलो चले कुछ देर बहारों की तरह महके हम,
चलो चलें उम्र की पाबंदियों को तोड़ चले हम,
कुछ देर बचपन के लम्हों को फिर से जी चले हम,
कुछ देर  खूब हंसकर, कुछ देर  झूम कर,
अपने आप में ही जी चले हम!
चलो चलें जीवन के  बंदिशों से दूर,
कुछ देर सुकून से जी ले हम!
दुनिया के महफिल की रौनक बेजान  है,
कुछ देर अपने ही दुनिया में खो चले हम!!
अनजान सी ख्वाहिशों में अलग ही खनक है,
कुछ देर अनजान  ख्वाहिशों संग जी चले हम!
सुख- दुख के भी अलग ही शिकवे हैं,
इन सब से दूर आनंद की दुनिया में,
       फिर से जी चले हम!!!
                                       - Archit Savarni

..................................................................................................................................................................................................................

   7
5 Comments

लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब

Reply

Aliya khan

03-May-2021 05:41 PM

बहुत खूब

Reply

Archit Savarni

16-Jul-2021 11:45 AM

Thank you so much ji 🙏🙏

Reply

Apeksha Mittal

21-Apr-2021 07:42 PM

👍👍👍

Reply

Archit Savarni

16-Jul-2021 11:45 AM

Thank you so much ji 🙏

Reply