Add To collaction

सुधरेंगे सारे हालात प्यारे!




ये ना सोंच कि अब न सुधरेंगे हालात प्यारे
बस कर लेना अपनो से प्यार की दो बात प्यारे

ये सफर भी कट जायेगा, बहुत कठिन समय है
पूछ लेना ठीक से, दिल - ए - जज्बात प्यारे।

मुश्किल है, नामुमकिन तो नहीं, बात समझना जरा
आसान हो जाएंगी इक दिन, ये सारी मुश्किलात प्यारे।

दिल में रखना अपनापन और कद्र अपनो की
यही होगी अपनो के लिए, बड़ी सौगात प्यारे!

'मन' रखना 'पॉजिटिव' इस धुंधले माहौल को
जगमगाएगा, फिर से रौशन होगा, सुधरेंगे सारे हालात प्यारे।

#MJ
©मनोज कुमार "MJ"

   11
9 Comments

लाजवाब लाजवाब लाजवाब लाजवाब

Reply

Apeksha Mittal

15-May-2021 07:45 AM

बहुत अच्छा लगा पढ़ कर , उम्मीद है और भी अच्छी कविता आपसे पढ़ने को मिलेंगे ,

Reply

Shukriya ji

Reply

Arti sharma

08-May-2021 09:49 PM

Achha

Reply

जी

Reply