सोना

सोना

तन का सोना सब को भाए
मन सोने सा बन न पाए
जो मन सोना हो जाए तो
तन पूरा सोना हो जाए।

तन का सोना खो सकता है
इससे खतरा हो सकता है
मन का सोना पास अगर हो
दुश्मन अपना हो सकता है।

तन का सोना लगता सुंदर
पहन के उसको इतराए मन
मन का सोना अगर पास है 
समझ ले प्रभु का तुझमें ही वास है।

तन का सोना लोभ बढ़ाए
खुद ललचे जग को ललचाए
मन का सोना ज्ञान जगाए
इहलीला से मोक्ष दिलाए।

आभार – नवीन पहल – ०४.१२.२०२१ 🌹💐❤️🙏🏻
# प्रतियोगिता हेतु


   7
9 Comments

Seema Priyadarshini sahay

05-Dec-2021 01:43 AM

बहुत खूबसूरत

Reply

धन्यवाद जी

Reply

Swati chourasia

04-Dec-2021 10:32 PM

Very beautiful 👌

Reply

शुक्रिया जी

Reply

Thank you swati ji 🌹👍🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Reply