Sangeeta singh

Add To collaction

बर्फीली वादियों में उसका इंतजार?

डेनमार्क फरवरी  2003

हे विनी ,आज तुम 18साल की हो गई हो।देखते देखते समय केसे निकल गया ,पता ही नहीं चला,  कितने प्रेयर के बाद तुम हमें मिली हो ,_विनी की मम्मी मार्था ,विनी के माथे को चूमते हुए बोली।

विनी अपने जन्मदिन के लिए तैयार हो रही थी,पहले वह दोस्तों के साथ बाहर जाने वाली थी,लेकिन  मम्मी डैडी  मना कर दिया ,तो घर में ही पूरे आयोजन  की व्यवस्था की गई।

विनी उनके जिगर का टुकड़ा थी,लेकिन उसके जन्म के बाद एक पागल द्वारा कही बात , कि विनी को वो ले जाएगा,वो कौन? पूछने पर उस पागल ने  कहा_" वही जो सदियों से इंतजार कर रहा",और वो पागल आंखों से  ऐसे ओझल हो गया जैसे बादल में चांद। दोनों  कुछ सालों तक हमेशा विनी की सुरक्षा को लेकर आशंकित रहते,लेकिन धीरे धीरे  बात आई गई हो गई अब तो विनी 18की भी  हो गई,इतने सालों  के बाद वे उस बात को  भूल ही  चुके थे।

उस दिन बड़े जोश से सबने जन्मदिन की पार्टी मनाई,विनी बहुत खुश थी ।

रात को वह जब सोने गई ,तो उसे एक परछाई दिखाई दी, जैसे खिड़की से कोई अंदर झांक रहा हो।

  वह उठी ,धीरे धीरे  खिड़की के पास गई ,उसने झांक कर देखा कोई नहीं था,निशा गहराती जा रही थी।वह बहुत थकी थी ,इसलिए निद्रा ने शीघ्र उसे अपने आगोश में ले लिया।  

अप्रैल 2021

आज कॉलेज में  विनी का पहला दिन था,चारो ओर उल्लास का माहौल ,सभी के चेहरे खिले थे।
डैडी उसे छोड़ कर गए थे।कॉलेज में उसके सभी स्कूल के मित्र मिल गए थे।सबने एक दूसरे का  फूल देकर स्वागत किया। विनी पढ़ने में बहुत होशियार थी।उसका ज्यादा समय पढ़ने में गुजरता ।

उसकी इतिहास में बहुत रुचि थी ,उसके जवाब से कभी कभी क्लास के प्रोफेसर भी चकरा जाते ,सभी उसे चलती फिरती इनसाइक्लोपीडिया कहते थे।

लेकिन विनी अब कुछ ज्यादा ही परेशान दिखती थी।उसे वो अनजान साया अब कुछ ज्यादा ही दिखने लगा।ऐसा लगता कि वो जैसे उसे अपने  पास बुला रहा।

विनी ने अब ये बात अपनी मम्मी ,डैडी  को बताई तो वो चिंतित हो गए।
उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था,फिर  उन्होंने चर्च के फादर से मिलने का फैसला किया।
दोनो चर्च पहुंचे ,लेकिन निराशा  ही हाथ लगी, फादर कुछ दिन के लिए  डेनमार्क से बाहर गए थे।
इधर विनी के कॉलेज का ट्रिप ग्रीनलैंड जा रहा था ।विनी ने ग्रीनलैंड के बारे में बहुत कुछ सुना था,मसलन वहां 6 महीने सूर्य अस्त  नहीं  होता ,पूरे साल यहां नॉर्दन लाइट्स देखी जाती है।यह सबसे बड़ा द्वीप है

विनी ने मम्मी डैडी से जिद की कि ,वह वहां जाना चाहती है ।मार्था ने फिलिप को समझाया कि,विनी को जाने देते हैं ,शायद वो अपने डर से उबर पाए,और उस परछाई से भी पीछा छूटे।

ग्रीनलैंड का 90%भाग बर्फ से ढंका हुआ है वह उत्तरी अमेरिका के उत्तर में स्थित है,और आवागमन का साधन हवाई और नाव है।सभी लोग हवाई यात्रा का ग्रीनलैंड की राजधानी नुक पहुंचे।

यहां पहुंचकर विनी को लगा जैसे वो पहले भी यहां आ चुकी है । डेनमार्क एक यूरोपियन देश ग्रीनलैंड की खूबसूरती देख उसने इसपर कब्जा कर लिया था,यहां सैलानियों की अच्छी भीड़ इकट्ठा होती है।
21जून साल का सबसे लंबा दिन,यहां आज छुट्टी है।छुट्टी होने की वजह से काफी भीड़ थी यहां।

विद्यार्थियों का समूह यहां के  खूबसूरत नजारों को देख देख अभिभूत हो रहा था। थोड़ी देर तक साथ चलती विनी अचानक पीछे छूट गई।
सब चले गए थे,उसने उन्हें पुकारने की कोशिश की ,लेकिन व्यर्थ । जैसे किसी को उसकी आवाज ही सुनाई नहीं दे रही थी।

अचानक एक युवक उसके पास आया उसने विनी का हाथ पकड़ा और आगे  चल  पड़ा ।विनी की कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ये कौन है ?और मुझे कहां ले जा रहा, लेकिन उसके कदम ,अपरिचित युवक के साथ ही बढ़ रहे थे।

दूर वीराने में एक बर्फ की गुफा दिखाई पड़ी।वहीं जाकर युवक रुक गया,उसने विनी को इशारे से अंदर चलने को कहा।
विनी यंत्रवत उसके इशारे का पालन करती अंदर घुस गई।

युवक उसकी ओर मुड़ा और मुस्कुराता हुआ ,उसने विनी की आंखें बंद की,और जब विनी ने अपनी आंखें खोली तो वह 2000साल पीछे जा चुकी थी।
सामने उसका पति और प्रेमी एंड्रयू था।वे
एंड्रयू  और वो इसी जगह रहते थे।कितना प्यार करता था एंड्रयू उसे।दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे थे।

एक दिन मेरी ने चिढ़ाने के लिए कहा_अगर मैं तुमसे दूर हो गई तो तुम क्या करोगे?,और जोर से हंसने लगी।

एंड्रयू एक दम सिहर उठा,उसने कहा _मेरी प्लीज कभी भी मुझसे अलग होने की बात न करना । फिर पता नही उसे क्या सूझा वह  जोर जोर से चिल्लाने लगा_सुनो मेरी _ तुम अगर मुझसे दूर कभी गई भी तो मैं सदियों सदियों तक इन्ही वादियों में तुम्हारा इंतजार करूंगा।

मेरी इस पागलपन पर हंसने लगी।
फिर एंड्रयू नदी से मछली ले आया ,मेरी ने पत्थर की मदद से आग जला ,मछली बनाई और खा कर सो गए।

उस रात पता नही क्या हुआ,बर्फीले तूफान ने उनकी दुनिया उजाड़ दी।उस बर्फीले तूफान ने सबकुछ तहस नहस हो गया।दोनो मौत के मुंह में समा गए।
हिमयुग शुरू हो गया था।मनुष्य खत्म हो चुके थे।

एंड्रयू उन्ही वादियों में सोता रहा ,जबकि मेरी की आत्मा काफी आह्वाहनों के बाद पृथ्वी पर आई ।

एंड्रयू ने कहा मेरी मैंने सदियों से तुम्हारा इंतजार किया है ।आओ हम एक हो जाएं ।मेरी आगे बढ़ी,और प्रकृति भी उन्हें मिलाने के लिए जैसे इंतजार में बैठी थी,तेज तेज बर्फीली आंधियां चलने लगीं,वे दोनो के प्यार के ज्वार ने बर्फ की ऐसी चादर लपेटी जन्म जन्म के लिए।

सबसे अचरज की बात थी कि ,ये आंधियां उसी जगह चली जहां वह रहस्यमय गुफा थी,और वे दोनो।
पूरा ग्रुप वापस आ चुका था ,सिर्फ विनी को छोड़।
निःशब्द ,,  विनी के मम्मी पापा  डबडबाई आंखों से शून्य को निहार रहे थे।अचानक एक सितारे के रूप में उन्होंने विनी को देखा,मानो कह रही थी,मुझे माफ कर दो मम्मी पापा ,लेकिन मैं अपने सदियों सदियों से इंतजार करते प्यार के पास लौट रही हूं।

                      समाप्त



















   12
10 Comments

🤫

29-Dec-2021 10:14 AM

कुछ अलग लेकिन अधूरी कहानी...

Reply

Shrishti pandey

29-Dec-2021 08:36 AM

Wondeefull

Reply

Abhinav ji

28-Dec-2021 11:50 PM

Very beautiful story

Reply