Astha Singhal

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -14-Jan-2022 प्यार क्या है??

                              प्यार क्या है??


प्यार एक एहसास है,
जो बोला नहीं जाता,
केवल महसूस किया जाता है।

प्यार एक खुबसूरत रिश्ता है
जिसमें "मैं" की भावना नहीं होती,
केवल "हम" का प्रयोग होता है।

प्यार एक महकती सुबह है,
जिसमें हर धड़कते दिल में
हवा के झोंके के साथ,
यादों की ख़ुशबू आएगी।

प्यार वो नाम है,
जिसके ज़ुबान पर आते ही
दिल की हर धड़कन,
यूं ही मुस्कुरा उठता है।

प्यार वो दीदार होता है,
जिसमें आंखों की नज़रों से नहीं
दिल की नज़रों से,
यार का दीदार होता है।

प्यार की कोई उम्र नहीं होती,
प्यार तो एक दौर होता है,
प्यार मिलने की उम्मीद नहीं होती,
केवल मिलने का एहसास होता है।

आस्था सिंघल
#दैनिक प्रतियोगिता

   14
12 Comments

Abhinav ji

16-Jan-2022 08:25 AM

Nice

Reply

Shrishti pandey

15-Jan-2022 11:17 PM

Very nice

Reply

Seema Priyadarshini sahay

15-Jan-2022 03:34 PM

बहुत खूबसूरत

Reply