Sunanda Aswal

Add To collaction

वार्ता

आज की प्रतियोगिता हेतु 

विषय : लघुकथा

शीर्षक : वार्ता 


एक स्त्री और पुरुष जा रहे थे .. उनके बीच कुछ यों बात चीत चल रही थी ..!



पुरुष : तुमने अपनी महत्त्वाकांक्षाओं के लिए क्या कुछ ना किया अपने सौंदर्य को सीढ़ियों की तरह स्तेमाल किया और आज तुम कहां पहुंच गई हो ...क्या तुम्हारी मेहनत और शिक्षा कम थी कि तुमने हथकंडे अपनाए ..! समझ आ गया आज के  युग का सत्य आ गया है .कि,.स्वयं की महत्त्वाकांक्षाओं के लिए सौंदर्य को सीढ़ी बना लेते हैं ...!


स्त्री : यदि,किसी के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी ना हो ...जब ऊपर बैठे लोग शिक्षा और मेहनत को दरकिनार कर भ्रष्टाचार में संलिप्त धन का लालच करते हों ...साथ के कई प्रतिभागियों ने धन रूपी सीढ़ियों लांघकर वह मुकाम हासिल कर लिया हो तो ...मेरा सीढ़ी रूपी सौंदर्य धन रुपी सीढ़ी पर भारी पड़ना ही था ..! क्या गलत था ..??!!

स्त्री -पुरुष की वार्ता में सीढ़ियां गवाह रहीं ..! वो हंस रही थी ..!


#लेखनी 

#लेखनी कहानी

#लेखनी कहानी का 

सुनंदा ☺️


   8
6 Comments

बहुत खूब मेम👌

Reply

Sunanda Aswal

05-Mar-2022 05:45 AM

धन्यवाद हृदय से 🌺❤️

Reply

Seema Priyadarshini sahay

11-Feb-2022 08:27 PM

मानना पड़ेगा आपके लेखन शैली को

Reply

Sunanda Aswal

11-Feb-2022 10:44 PM

धन्यवाद हृदय से आभार प्रेरक समीक्षा हेतु ❤️

Reply

🤫

10-Feb-2022 10:09 PM

Very nicely written ma'am

Reply

Sunanda Aswal

11-Feb-2022 10:44 PM

धन्यवाद हृदय से आभार 🌺🙏🤗

Reply