NEELAM GUPTA

Add To collaction

तोहफा।

जिंदगी का तोहफा।

विद्या का तोहफा ऐसा मिले।
कोई ना हम से छीन सके।
दिल देना ऐसा भगवन।
दर्द दुसरे का महसूस कर सकें।

तन्हा आए है दुनिया में।
तन्हा ही हमको जाना है।
बाँट सके हम प्रेम का तोहफा।
ऐसा क़ाबिल हमको जाना है।

ज्ञान धर्म से इस धरती को।
हम पावन कर सकें।
ऐसा आत्म बल हमको देना।
ज्ञान से झोली भर सकें।

मुक वेदना से मुक्त हो।
जीवन की हर पहेली।
उत्कट प्रेम की परिभाषा हो।
मेरे जीवन की रंगोली।

सतरंगी संसार हो।
बहे प्रीत का सागर।
दृग दीपक बन जाए।
प्रकाश की भर जाए गागर।

संगीतमय भेंट मिलें।
प्रकृति के सानिध्य में।
प्रफ्फुलित बायर बह निकले।
भाव भाषा के बहाव में।

उपहार ये जीवन के।
जीवन भर की पूँजी बनें।
पूरक बन जाए हम।
ज्ञान की ऐसी कुंजी मिले।

धन दौलत का दौर है।
सब कुछ यहीं छोड़ जाएँगे।
काम वही आएगा जो कृतव्य के पथ पर।
हम सिर झुका गुरूचरणों में कर जोड़ कमाएगें ।

नीलम गुप्ता 🌹🌹(नजरिया )🌹🌹
दिल्ली


   3
2 Comments

बहुत ही अच्छा प्रयास 👌👌

Reply

Ravi Goyal

14-Jun-2021 01:24 PM

Bahut khoobsurat rachna 👌👌

Reply