Sonia Jadhav

Add To collaction

लेख इयर कविता प्रतियोगिता- 10) संगीत

कविता का शीर्षक- संगीत

मेरी रूह को जो सुकून दे,
वो तेरी धड़कनों का संगीत है।
तेरे होने से ही तो,
मेरा वजूद है।

तेरी चूड़ियों की खनक,
तेरी पायल की छम-छम,
मेरे छोटे से मकान को,
घर बना देती है। 

तेरा प्यार भरा आलिंगन,
तेरी जादुई हंसी का संगीत,
मेरे आम से दिन को ,
खास बना देता है।

तेरे होने से लगता है,
जैसे जिन्दा हूँ मैं,
तेरी धड़कनों का संगीत ही,
अक्सर मेरे जीने की,
वजह बन जाता है।

❤सोनिया जाधव

   6
2 Comments

Seema Priyadarshini sahay

19-Feb-2022 05:26 PM

बहुत सुंदर रचना

Reply

सिया पंडित

19-Feb-2022 01:54 PM

Very nicely written

Reply