Sapna shah

Add To collaction

बाकी

कुछ दर्द मिटाना है बाकी
कुछ कर्ज चुकाना है बाकी 
थोड़ी देर ठहर जा जिन्दगी 
अभी तुझे समझना है बाकी 

कुछ घाव मिटाना है बाकी 
कुछ जख्म रूझाना है बाकी 
थोड़ी देर ठहर जा जिन्दगी 
अभी तुझे अपनाना है बाकी 

अपनों के फरेब से उभरना है बाकी
टूटे दिल के अरमानों को मिटाना है बाकी 
थोड़ी देर ठहर जा जिन्दगी 
अभी तुझे खुलकर जिना है बाकी 

खुले आसमां में उडान भरना है बाकी
इंद्रधनुष से रंग बिखेरना है बाकी 
थोड़ी देर ठहर जा जिन्दगी 
तुझे गले लगाना है बाकी 

कई ख्वाहिशे  दिल की पुरी करना है बाकी 
कहीं अनकहीं बातों को अभी महसूस करना हैं बाकी 
थोड़ी देर ठहर जा जिन्दगी 
तुझसे एक मुलाक़ात अभी है बाकी ....!! 














   6
4 Comments

Swati chourasia

01-Mar-2022 06:49 AM

बहुत खूब 👌

Reply

Sapna shah

01-Mar-2022 11:10 AM

Thanks

Reply

Swati Sharma

28-Feb-2022 07:16 PM

Beautiful

Reply

Sapna shah

01-Mar-2022 11:10 AM

Thanks

Reply