Rajani katare

Add To collaction

संगीत




लेखनी वार्षिक लेखन प्रतियोगिता
दिनांक-22/2/22
विषय- संगीत
शीर्षक- "सुर संगीत मन का"

         "सुर संगीत मन का"

माँ की कोख में होता,
प्रस्फुटित बीज,

हृदय में बज उठतीं,
फिर शहनाईयां,

मन नाचता मयूर सा,
लेकर अंगड़ाई,

स्पर्श माँ का पाकर,
खिल जाता,

हिलती डुलती काया,
जब उसकी,

वीणा के तारों के जैसा,
झंकृत होता मन,

चिड़ियों का चहकना,
भौर का संगीत,

कुहूंकना कोयल का,
कर्ण प्रिय संगीत, 

मदमस्त पवन के झोंके,
देते सुरताल संगीत,

बाल रुप धर आया जब,
रोया संगीत सुनाया,

छाती से चिपकाया माँ ने,
बावरी हो गयी माँ,

चूम चूम कर गले लगाया,
प्यार सारा उमड़ आया,

गीत संगीत के सारे स्वर,
होते हैं माँ की लोरी में ।

       काव्य रचना-रजनी कटारे
            जबलपुर ( म.प्र.)

   5
1 Comments

Swati chourasia

01-Mar-2022 04:13 PM

Very beautiful 👌

Reply