संगीत
🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️
संग सदा चले वो गीत है
जीवन एक संगीत है ...!!
उदास मन को बहलाता
खुशीयों में तो रंग भर देता
मन के उलझे धागों को शब्दों में पिरौता
संगीत से जीवन सदाबहार चलता जाता
सप्त सुरों की माला जब स्वर मय होती
साज संगीत का टीका लगाती
दुल्हन सा सजा संगीत होता
डोली चढकर बिदा हर घर घर होता
खुशीयों की रात हो या दुख की कोई बात
नरम गरम हालातों में मन को समझाता हर बात
मंद मधुर धुन से होती मंदिर में शुरुआत
सात सुरों संग जीवन चलता रहता दिन रात
यार की जुदाई में मरहम लगाता
तो मिलने पर खुशी दोगुनी कर देता
सुख दुःख में साथ साथ चलता
मंद मधुर संगीत जीवन को सदा आनंद से भर देता
🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️🔷️🔶️
Shrishti pandey
03-Mar-2022 08:44 PM
Nice one
Reply