Bali phlwan

Add To collaction

नज़र




🌹 *नजर*  🌹

यह  नजर का आकर्षण होता है
  के एक दूजे से नजरें मिलते ही
     वह सीधे दिल में उतर जाता है ।

प्यार भरी नजरों से कोई तकता है
  दुनिया नजरों का खेल देखती है
     दिल उन  नजरों से नहीं बच पाता है।

नजर नजर का फेर होता है
  प्यार भरी नजर सबको अच्छी लगती है
      क्रोध  भरी नजर से झगड़ा बढ़ता है।

जब संकट किसी पर आता है
   अपनों की नजरें मन को भाती हैं
      फरेबी बता तू क्यों नजरें चुराता है ।

दुश्मन जब देश पर बुरी नजरें डालता है
  देशभक्तों की भुजाएं फड़कने लगती हैं
    वह आगे बढ़ दुश्मन को धूल चटाता है।

नेता हरदम देश लूटने में लगा रहता है
  हर वक्त उसकी नजर शिकार पर रहती है
    वह नकारा हो कर भी तिजोरी भरता है।

पहले प्यार की पहली नजर से जिसे  देखता है
  विवाह बंधन में बंध घरवाली बन जाती है
     देख कर सुंदर मुखड़ा जीवन भर मुस्काता है।

जो पहली नजर में दिल हारे वह हाल छुपाता है
  नजरों में छुपी दिल की पीर आंसू बन जाती है
     छोड़ सारे गिले-शिकवे प्रेम दीवाना हो जाता है।

नजर के बदलते ही नजारा बदल जाता है
  एक पल में खुशी मायूसी में बदल जाती है
     फलक पर बैठा इंसान जमीन पर आ जाता है।

दिल के टुकड़े हो जाते हैं जब धोखा होता है
  अच्छे कर्म वही करता जिसमें दया भावना होती है
     नजरें झुक जाती हैं जब नीच कर्म करता है।

नजरों से नजरें मिलते ही दिल कहीं खो जाता है
   दोनों के दिलों की धड़कन बढ़ जाती है
      फिर एक दूजे से प्यार हो जाता है ।

मां का कलेजा मुंह को आ जाता है
  जब उसके लाल को नजर लग जाती है
     मिर्च नींबू से नजर उतारे तब मन ठंडा होता है।

नजरों के तीरों से दिल घायल हो जाता है
    मन का चैन छिन जाता है नींद उड़ जाती है
        रातों को  आंसुओं से तकिया भिगोता है।



प्रतियोगिता हेतु



   16
7 Comments

Rohan Nanda

15-Apr-2022 12:48 AM

Bahut khoob.

Reply

Reyaan

10-Apr-2022 01:33 PM

Very nice

Reply

Shrishti pandey

09-Apr-2022 11:44 AM

Nice

Reply