Bali phlwan

Add To collaction

अत्याचार



🌹 **श्री राम जन्मोत्सव**  🌹

      **विधा---------दोहा**

त्रेता में बढ़ने लगा,जग में अत्याचार ।
देवों ने मिलकर किया, क्रंदन करुॅण पुकार।।

सुन विनती सब देव की,आए श्री जगदीश।
प्रकटे मानव देह में,सकल श्रृष्टि के ईश।।

दशरथ के घर में लिए, रामचंद्र अवतार।
शुक्ल पक्ष नवमी तिथि, हर्षित है संसार।।

कौशिल्या के गोद में, खेलें श्री रघुवीर।
मनमोहक छवि राम की, हरे सभी की पीर।।

हे रघुवंश शिरोमणी,अवधबिहारी राम।
भक्तों के भगवान हो,शत शत तुम्हे प्रणाम।।

पतियों के पावन प्रभु, तुम हो कृपा निधान।
जगवंदन रघुनाथ हे, महिमा बड़ी महान।।

असुरों का संहार कर, हरे भूमि का भार।
महिमा मेरे राम का, अद्भुत अपरंपार।।

अवधपुरी है पावनी, रामचंद्र महराज।
निर्मल सरयू नीर है,करलो दर्शन आज।।

धन्य धन्य यह देश है, धन्य अवधपुर धाम।
भारत माॅ के गोद में,प्रकट हुए श्री राम।।

खुशी मनाओ साथियों,उत्सव की है बात।
**बाली**सुहानी भोर है,मिटी अंधेरी रात।।

          **रचयिता**

🌹 *बाली पहलवान* 🌹

   13
10 Comments

Shrishti pandey

10-Apr-2022 11:09 PM

Nice

Reply

Zakirhusain Abbas Chougule

10-Apr-2022 02:16 PM

Wah bahut badhiya

Reply

Shnaya

10-Apr-2022 02:06 PM

Nice

Reply